गजब ठगी- 23 लाख में खरीदा काला घोड़ा, घर लाकर नहलाया तो हो गया लाल

223 0

पंजाब से एक ऐसा ठगी का मामला आया है जिसके बारे में जानकर आप के होश उड़ जाएंगे। पंजाब में एक शख्स के साथ घोड़े की खरीद में ठगी की गई है। यह एक लाख या दो लाख की ठगी का मामला नहीं है, बल्कि 23 लाख रुपये की ठगी हुई है। जबकि एक दूसरे मामले में शख्स के साथ 37. 41 लाख रुपये ठगी की गई है। यह दोनों ठगी के मामले पंजाब से सामने आए हैं।

पहला मामला संगरूर जिले के थाना सिटी सूनाम का है जबकि दूसरा मामला थाना चीमा से सामने आया है। तीनों आरोपियों ने मिलकर रमेश कुमार के साथ 23 लाख रुपये की ठगी की है। इन तीनों ने रमेश को काले रंग को घोड़ा बेचा था, लेकिन उन्होंने घर जाकर जब घोड़े को नहलाया तो वह लाल रंग का निकला।

पीड़ित रमेश का कहना है कि उन्होंने आरोपियों को काले घोड़े के लिए 22 लाख 65 हजार रुपये दिए थे। उन्होंने सात लाख 65 हजार नकद और अन्य पैसा चेक के माध्यम से दिया था। उन्होंने बताया कि इस घोड़े का सौदा लचरा खान ने कराया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला के शरीर से निकले कोकीन के 82 कैप्सूल, कीमत 15 करोड़ से भी ज्यादा

Posted by - December 18, 2022 0
ड्रग्स की तस्करी के लिए स्मग्लर तरह-तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। जिसका खुलासा एयरपोर्ट पर तैनात नारकोटिक्स, कस्टम विभाग…

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के सात साल पुरे- बोले पीएम मोदी “देश के विकास गति में अहम् रोल निभाया 

Posted by - August 28, 2021 0
नई दिल्ली। देश में शुरू की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना ( PMJDY ) को सात साल पूरे हो गए हैं।…

‘मेरी कोई औकात नहीं, मैं जनता का सेवक हूं’, फिर कांग्रेस के बयान को हथियार बनाकर खेल गए पीएम मोदी

Posted by - November 21, 2022 0
गुजरात में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान पूरे जोरों पर हैं। सत्ताधारी हों या…

318 करोड़ रुपए की मेगा जलापूर्ति योजना में अनियमितता की हो जांच – रागिनी सिंह

Posted by - August 1, 2023 0
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *